ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

कैंसर से जूझ रही राखी सावंत की मां ने सलमान खान का जताया आभार, अस्पताल से इस अंदाज़ में दिया आशीर्वाद

बिग बॉस 14 में अपने ऑडियंस का हमेशा मनोरंजन करने वाली राखी सावंत ने एक वीडियो साझा किया है । दरअसल इस वीडियो में राखी अपनी मां जया सावंत और भाई के साथ हैं और इस वीडियो में वो सलमान खान का आभार जता रही हैं। बता दे उनकी मां को कैंसर हुआ हैं और उनकी कीमो थेरेपी चल रही है।

क्या है वीडियो में ?

राखी की मां सलमान खान को आशीर्वाद दे रहे है। सलमान के साथ उनके भाई को सोहेल का भी आभार जता रहे हैं। इसमें राखी राखी की मां कहती हैं,”सलमान जी थैंक्यू बेटा. सोहेल जी थैंक्यू. ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है। मैं अभी अस्पताल में हूं। आज का चार हो गया और अभी दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। थैंक्यू सलमान जी।”

ये भी पढ़े : आंध्रप्रदेश : पिता ने 10 हजार में किया 12 साल की बेटी का सौदा, 46 साल के शख्स ने खरीद कर की शादी

कुछ इस अंदाज़ में शुक्रिया अदा करने के साथ दिया आशीर्वाद।

राखी की माँ ने आगे कहा,”आप लोगों को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए। आप लोग सही सलामत रहो। आपके साथ परमेश्वर है। आपकी हर एक मनोकामना पूरी होगी। थैंक्यू सलमान जी।” इस दौरान वीडियो में राखी सावंत भी सलमान का आभार जताते हुए नज़र आई। बता दे राखी ने दो दिन पहले सलमान खान से अपनी माँ के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

यहां देखिए राखी सावंत और उनकी मां का वीडियो-

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button