ताज़ा खबरेंभारत

असदुद्दीन ओवैसी को नफरत बोने की आदत है: गिरिराज सिंह

बेगूसराय से नवनिर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ‘बेगूसराय में मुस्लिम फेरीवाले को गोली लगने’ की वारदात पर उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”ओवैसी को नफरत बोने की आदत है.”

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, सिंह ने कहा, “बेगूसराय की धरती शांति से भरी है. मैं ओवैसी से आग्रह करता हूं कि बेगूसराय के लोगों को शांति से रहना जारी रखने दें. अगर पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद होते तो उनका बयान अलग होता. ओवैसी को नफरत बोने की आदत है. यह मोदी जी का राज (साम्राज्य) है… यहां केवल शांति कायम रहेगी.”

इससे पहले सोमवार को, बीजेपी नेता ने ट्वीट किया था, “ओवैसी हर बात पर अपना बयान देना बंद कर दें … बेगूसराय की घटना कोई सांप्रदायिक घटना नहीं है, यह एक आपराधिक घटना है. ओवैसी हर चीज पर बिना जानकारी विषवमन ना करें. हिंदुस्तान को शांति से जीने दे और देश को सांप्रदायिकता के आधार पर तोड़ने की कोशिश न करे.”

असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को एक ट्वीट का जवाब दिया जिसमें दावा किया गया था कि बिहार के बेगूसराय में एक मुस्लिम फेरीवाले को गोली मार दी गई थी. उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,”जब फेरीवाला ने जवाब में ‘मोहम्मद कासिम’ नाम बताया, तो अपराधी ने उससे पूछा, वह यहाँ क्या कर रहा था, तुम्हें पाकिस्तान में होना चाहिए और उस पर गोली चला दी.”

ALSO READ: तृणमूल कांग्रेस के दो और लेफ्ट के एक विधायक भाजपा में हुए शामिल, करीब 50 पार्षदों…

गिरिराज सिंह ने भी योग गुरु बाबा रामदेव पर उनके जनसंख्या नियंत्रण वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा, “ये कानून देश के विकास के लिए आवश्यक हैं.”

रविवार को, योग गुरु, जो पतंजलि की श्रृंखला के संचालक भी है, ने कहा था कि “तीसरे बच्चे को चुनाव लड़ने या सरकारी विशेषाधिकारों का लाभ लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button