ताज़ा खबरेंभारत

मानहानि मामले में एमजे अकबर की दिल्ली की अदालत में पेशी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिय रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के लिए सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए.

इससे पहले 4 मई को, यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में एमजे अकबर अपना बयान दर्ज करने के लिए एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट समर विशाल के सामने पेश हुए थे, जिस दौरान उन्होंने पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

4 मई को ही दिल्ली की अदालत ने 20 मई को उनके मामले में कार्रवाई जारी रखने को कहा था.

पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में पिछले साल अक्टूबर में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने रमानी पर आरोप लगाया था कि झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

प्रिया रमानी ने 10 अप्रैल को अदालत के समक्ष दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था और अदालत द्वारा अकबर की आपराधिक शिकायत पर मानहानि के आरोपों के बाद मुकदमा चलाने का दावा किया था.

#MeToo कैंपेन के दौरान अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी पहली महिला थीं.

अकबर के खिलाफ लगाए गए आरोपों ने उन्हें 17 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button