राजनीतिराजनीती

अखिलेश का पीएम मोदी पर वार, लोगों से पूछा पिछले पांच सालों में कैसा लगा मोदी की चाय का स्वाद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उन पर देश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया.

एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा,”जो आपको धोखा देकर आए हैं, ये कहकर आये हैं कि मैं चायवाला हूं, जो लोग चायवाला बनकर आए थे’, हमारे लोगों ने उन पर भरोसा किया और उनकी मदद की. लेकिन अब आप पिछले 5 सालों और 2 सालों में उस चाय का स्वाद जान चुके हैं.”

उन्होंने आगे कहा,”लोगों को पता है कि भाजपा इस चुनाव में कहीं है ही नहीं.”

गठबंधन ने कांग्रेस के मधुसूदन त्रिपाठी और भाजपा से अभिनेता से नेता बने रवि किसन के खिलाफ राम भुआल निषाद को गोरखपुर से अपने प्रत्याशी के तौर पर खड़ा किया है.

गोरखपुर सीट का प्रतिनिधित्व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1998 से पांच कार्यकालों के लिए किया, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद ने पिछले साल हुए उपचुनाव में यह सीट जीत ली थी. मुख्यमंत्री बनने पर योगी आदित्यनाथ ने सीट खाली की थी. हालांकि, निषाद ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था और अब संत कबीर नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के 13 संसदीय क्षेत्रों में से एक गोरखपुर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button