राजनीतिराजनीती

गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा पीएम मोदी को नफरत नहीं प्यार से हराया जा सकता है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी द्वारा गांधी परिवार पर की गयी टिप्पणियों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘वे मुझे कितना भी बुरा बोल लें, मुझसे कितनी भी नफरत कर लें, लेकिन मैं उन्हें फिर भी गले लगाऊंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मोदी जी को नफरत से नहीं प्यार से हराया जा सकता है.’

मध्य प्रदेश के शाजापुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि भले ही नरेंद्र मोदी उनके दादा, परदादा और पूरे परिवार के लिए नफरत की भावना रखते हैं, लेकिन वे फिर भी उन्हें झप्पी देंगे.

गांधी ने किसान क़र्ज़, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चौहान ने अपने सगे संबंधियों को किसान कर्ज माफ़ करने की आड़ में फायदा पहुंचने की कोशिश की है.

वहीं जीएसटी और नोटबंदी के सरकार के फैसले पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाये गए इन क़दमों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुक्सान पहुंचा है.

ALSO READ: राहुल गांधी ने ठीक किया अचानक खराब हुआ हेलीकाप्टर; देखिये वीडियो

इसी क्रम में उन्होंने 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के वादों पर बात करते हुए न्याय योजना का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि देश के सबसे गरीब लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसा डाला जाएगा. 72 हजार रुपये साल के और तीन लाख 60 हजार रुपये पांच सालों में डाले जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button