राजनीतिराजनीती

कुंडा विधायक राजा भैया पर प्रशासन की कार्रवाई, मतदान के दिन रहेंगे नजरबंद

प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान विधायक रघुराज प्रताप, जो राजा भैया के नाम से लोकप्रिय हैं, को 6 मई को लोकसभा के पांचवें चरण के दिन नज़रबंद रखने का फैसला सुनाया है.

राजा भैया उत्तर प्रदेश की कुंडा विधान सभा सीट से विधायक है, जो कौशांबी लोकसभा सीट में पड़ती है. 6 मई को यूपी की जिन 14 सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें कौशांबी की सीट भी शामिल है.

चुनाव आयोग को आशंका थी कि बाहुबली की छवि रखने वाले राजा भैया चुनाव के दौरान अशांति फैला सकते है, जिस कारण उन्हें नज़रबंद करने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है.

चुनाव आयोग ने राजा भैया के साथ, आठ और को नज़रबंद रखने का फैसला सुनाया है, जिसमें बाबागंज विधायक विनोद सरोज,सपा नेता गुलसन यादव,सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव भी शामिल है. इन लोगों को केवल बूथ तक जाकर वोट देने की अनुमति दी जाएगी.

ALSO READ: पीएम मोदी के राजीव गांधी वाले बयान पर भड़के राहुल, प्रियंका ने बताया शाहदत का अपमान

राजा भैया 1993 से ही कुंडा सीट से विधायक है और हर बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव जीता है.

कौशांबी सहित यूपी की 14 सीटों पर 6 मई को मतदान होगा. सपा- बसपा गठबंधन में यह सीट सपा के पास आई है. इंद्रजीत सरोज यहाँ से पार्टी का प्रत्याशी है. मतदान के नतीजे 23 मई को आएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button