
राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस को मिली आंतकवादी हमले की संभावना को लेकर मिली खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस अब हाई अलर्ट पर है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादी हमले करने की नीयत से चार से पांच लोगों के दिल्ली में दाखिल होने की संभावना व्यक्त की है, जिसे लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। सूत्रों ने कहा कि सभी 15 जिला पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ को भी अलर्ट किया गया है।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटों में 14,821 नए मामले आये सामने, अब तक 13,699 की गयी जान
https://www.facebook.com/NewsMobile/videos/2535425440051603/
साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा बाजार क्षेत्रों और अस्पतालों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन तनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। आपको बता दे की भारत- चीन सीमा पर हुए विवाद के बाद से पकिस्तान ने भी कश्मीर में अपनी आतंवादी गतिविधियाँ बढ़ा दी है।





