ताज़ा खबरेंभारत

Sonam Wangchuk Health Update: 24वें दिन भी जारी अनशन, ब्लड शुगर कम, अस्पताल ने बताई सेहत की ताजा स्थिति

Sonam Wangchuk Health Update: शिक्षा सुधार और कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के अनुसार, वांगचुक के वाइटल पैरामीटर (Vital Parameters) फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन उनका ब्लड शुगर सामान्य से कम बना हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय से जारी उपवास के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ब्लड शुगर और पोटैशियम का स्तर कम

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल द्वारा मंगलवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोनम वांगचुक का ब्लड शुगर लगातार कम बना हुआ है। इसके अलावा उनके शरीर में सीरम पोटैशियम का स्तर भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में एनीमिया और व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी (Pancytopenia) भी बनी हुई है, जिसके कारण लगातार मेडिकल निगरानी जरूरी है।

IV फ्लूइड लेने से किया इनकार

अस्पताल के अनुसार, सोनम वांगचुक को ओआरएस (ORS) और पोटैशियम सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इंट्रावेनस (IV) फ्लूइड और ग्लूकोज लेने से इनकार कर दिया है।

चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक उपवास के कारण शरीर में हल्का से मध्यम डिहाइड्रेशन (Dehydration) बना हुआ है, इसलिए उनकी नियमित जांच और इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने बताई लगातार निगरानी की जरूरत

मेडिकल टीम का कहना है कि वर्तमान स्थिति में सोनम वांगचुक की लगातार निगरानी बेहद जरूरी है। उनके स्वास्थ्य में किसी भी तरह की जटिलता से बचने के लिए समय-समय पर लैब जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे का उपचार तय किया जाएगा।

अस्पताल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

CJP आंदोलन के बीच अस्पताल में भर्ती

सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखने की इच्छा जताई और कई बार प्रदर्शन स्थल पर लौटने की अनुमति मांगी।

इसी बीच सोमवार को Cockroach Janta Party (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस मामले में पुलिस ने पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसा के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

फिलहाल सोनम वांगचुक की सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि उनके समर्थन में चल रहा आंदोलन भी जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. Sweet blog! I found it while surfing around on Yahoo News.
    Do you have any tips on how to get listed in Yahoo News?
    I’ve been trying for a while but I never seem to
    get there! Thank you

  2. hello!,I like your writing so so much! share we be in contact more about your article on AOL?
    I need a specialist on this house to solve my problem.

    May be that is you! Taking a look ahead to see you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button