भारतराज्य

होमवर्क पूरा न करने पर 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप

बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया स्कूल में प्रताड़ना का जिक्र।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित अनेकल तालुक के मारासुरु मडिवाला गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बुधवार रात एक 8वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मधुश्री के रूप में हुई है, जो स्थानीय सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा थी।

सुसाइड नोट में छलका छात्रा का दर्द

पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में मधुश्री ने आरोप लगाया है कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। छात्रा ने लिखा कि होमवर्क पूरा न करने पर उसे सजा दी गई और 20 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इतना ही नहीं, उसे स्कूल से निकालने (TC देने) की धमकी दी गई थी, जिससे वह गहरे सदमे में थी और इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

परिजनों का आरोप: 

शिक्षकों ने किया टॉर्चर घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ जब परिवार के सदस्यों ने उसे मृत पाया। छात्रा की मां गिरिजा ने स्कूल के शिक्षकों पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि शिक्षक उसे लगातार टॉर्चर कर रहे थे।” फिलहाल, सूर्यनागर पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button