मनोरंजन

‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में R. Madhavan, इस बार वजह बना विवादित विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ब्रांड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना उनकी वीडियो क्लिप का इस्तेमाल एक प्रोडक्ट के प्रचार के लिए किया गया।

क्या है मामला?
आर माधवन ने बताया कि एक ब्रांड ने उनके पुराने इंटरव्यू की क्लिप को इस तरह इस्तेमाल किया, जिससे ऐसा लग रहा था कि वह खुद उस प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रहे हैं। अभिनेता ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कंपनी को लीगल नोटिस भेज दिया है।

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग और कंपनियां किसी के इंटरव्यू के हिस्से को उठाकर उसे विज्ञापन की तरह इस्तेमाल कर लेते हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ कहा कि बिना इजाजत किसी की वीडियो को एंडोर्समेंट की तरह दिखाना लोगों को गुमराह करना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)


विज्ञापन को बताया ‘फ्रॉड’
अभिनेता ने लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए इस विज्ञापन को ‘फ्रॉड’ बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह उस प्रोडक्ट को सपोर्ट कर रहे हों, जबकि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। माधवन ने यह भी कहा कि अगर कंपनियां इस तरह लोगों को भ्रमित करेंगी, तो उन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को डॉक्टर बता रहा था और आर माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन का जिक्र करते हुए प्रोडक्ट का प्रचार कर रहा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो R. Madhavan हाल ही में ‘केसरी 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। वहीं, 2026 में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ में उन्होंने अजय सान्याल का किरदार दोबारा निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button