मनोरंजन

Rhea Chakraborty ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- “खुद को मिस करने लगी थी”

बॉलीवुड अभिनेत्री Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह खुद को फिर से समझने और असली जिंदगी के पलों को महसूस करने के लिए ब्रेक ले रही हैं। रिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, हर चीज को पोस्ट करना और ऑनलाइन दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलना अब उन्हें भारी लगने लगा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब शांति और सुकून की जरूरत महसूस हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

अभिनेत्री ने कहा कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहकर अपनी जिंदगी को बिना कैमरे और पोस्ट के जीना चाहती हैं। उन्होंने लिखा कि अब वह ऑनलाइन दुनिया से थोड़ा पीछे हटकर खुद के साथ समय बिताना चाहती हैं और जल्द ही वापस लौटेंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Rhea Chakraborty जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके साथ Anil Kapoor और Vijay Varma भी दिखाई देंगे। खास बात यह है कि यह सात साल बाद उनकी एक्टिंग वापसी मानी जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button