ताज़ा खबरेंभारत

RG Kar रेप केस में बड़ा एक्शन, बंगाल सरकार ने 3 IPS अफसर सस्पेंड किए

पश्चिम बंगाल की राजनीति और चर्चित RG Kar रेप-मर्डर केस में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर Vineet Goyal समेत तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

इन अधिकारियों पर 2024 के RG Kar Hospital रेप और मर्डर केस की जांच में लापरवाही और गंभीर गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं।

किन अधिकारियों पर गिरी गाज?

सरकार ने Vineet Goyal के अलावा IPS अधिकारी Indira Mukherjee और Abhishek Gupta को भी सस्पेंड किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच में FIR दर्ज करने में देरी, केस हैंडलिंग में गड़बड़ी और पीड़िता के परिवार को पैसे ऑफर करने जैसे आरोप सामने आए हैं।

फोन कॉल और WhatsApp चैट की भी जांच

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अब यह भी जांच होगी कि क्या किसी मंत्री या बड़े नेता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

इसके लिए फोन कॉल रिकॉर्ड और WhatsApp चैट की जांच की जाएगी। सरकार ने कहा कि विभागीय जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से होगी।

पीड़िता की मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

RG Kar Hospital की पीड़िता की मां लंबे समय से आरोप लगा रही थीं कि मामले में बड़ी साजिश हुई है और कुछ नेताओं व अधिकारियों ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की।

उन्होंने दावा किया था कि कुछ पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे थे और पैसे देने की पेशकश की थी।

क्या है पूरा मामला?

9 अगस्त 2024 को कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में एक जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। मामले ने पूरे देश में भारी आक्रोश पैदा किया था।

इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन शुरू किया और मामले की जांच CBI को सौंप दी गई। मुख्य आरोपी संजय रॉय को जनवरी 2025 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि पीड़िता के परिवार और कई प्रदर्शनकारी अब भी बड़ी साजिश की जांच की मांग कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button