
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। थिएटर्स में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि दर्शकों को फिल्म का एक्सटेंडेड “Raw & Undekha” वर्जन देखने को मिलेगा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।
विदेशों में यहां रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का “Raw & Undekha” वर्जन 15 मई 2026 से विदेशों में Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। अमेरिका समेत कई देशों के दर्शक इस अनकट वर्जन को देख सकेंगे।
बताया जा रहा है कि OTT वर्जन थिएटर रिलीज से थोड़ा लंबा होगा और इसमें कुछ नए सीन्स भी जोड़े गए हैं।
DHURANDHAR THE REVENGE (Raw & Undekha) is coming to Netflix in the US tomorrow. pic.twitter.com/HjeRgoo3WZ
— Netflix (@netflix) May 14, 2026
भारत में कहां देख पाएंगे ‘Dhurandhar: The Revenge’?
भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म JioHotstar पर रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इंटरनेशनल रिलीज के कुछ समय बाद फिल्म भारत में भी स्ट्रीम हो सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं, जिसे हाल के समय की बड़ी OTT डील्स में गिना जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर किया था धमाका
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ‘Dhurandhar: The Revenge’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1796 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती रही।
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट
OTT रिलीज की खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल Media पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। खासतौर पर “Raw & Undekha” वर्जन को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।





