मनोरंजन

BJP की जीत के बाद पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी Vivek Agnihotri की ‘The Bengal Files’

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘The Bengal Files’ अब पश्चिम बंगाल में 15 मई को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म के 8 मई को रिलीज होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने साफ किया कि फिल्म आधिकारिक तौर पर अगले शुक्रवार यानी 15 मई को पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें कि ‘The Bengal Files’ पूरे भारत में 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी, लेकिन उस समय यह फिल्म पश्चिम बंगाल में स्क्रीन नहीं हो पाई थी। विवेक अग्निहोत्री ने अब कहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की चुनावी जीत के बाद फिल्म को राज्य में रिलीज किया जा रहा है।

इससे पहले निर्देशक ने आरोप लगाया था कि बंगाल के थिएटर मालिक उनकी फिल्म दिखाने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, सिनेमाघर संचालकों ने कहा था कि उनके पास पहले से अन्य फिल्मों की बुकिंग थी और स्क्रीन की संख्या सीमित थी।

नवीना सिनेमा के नवीन चौखानी के मुताबिक, उनके थिएटर में पहले से ‘Baaghi 4’ और बंगाली फिल्म ‘Dhumketu’ की स्क्रीनिंग तय थी। वहीं, प्रिया सिनेमा के अरिजीत दत्ता ने कहा कि सिंगल स्क्रीन थिएटर में एक साथ कई फिल्मों को जगह देना मुश्किल होता है।

बीजेपी की जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनकी फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने ट्रेलर लॉन्च रोकने, FIR दर्ज होने, हमलों और अवॉर्ड इवेंट रद्द होने जैसे आरोप भी लगाए।

फिल्ममेकर का कहना है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद उनकी टीम लगातार कोशिश करती रही ताकि फिल्म बंगाल के दर्शकों तक पहुंच सके।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button