मनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ का पहला रिव्यू आया सामने, कॉमेडी और एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन समेत कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। रिलीज के पहले दिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

कई दर्शकों ने फिल्म को मनोरंजन से भरपूर बताया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि फिल्म काफी मजेदार है और लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ने उन्हें इतना हंसाया है। यूजर ने यह भी कहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है।

अक्षय कुमार की एक्टिंग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म का पहला भाग अच्छा है, जबकि दूसरा भाग और भी ज्यादा मनोरंजक है। उनके मुताबिक, अक्षय कुमार ने हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन किया है और बाकी कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। दर्शकों ने इसे एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बताया है, जिसमें कॉमेडी और एक्शन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म की तुलना वेलकम बैक से भी की जा रही है। कुछ दर्शकों का कहना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘वेलकम बैक’ से बेहतर फिल्म है। वहीं, कुछ फैंस का मानना है कि ओरिजिनल ‘वेलकम’ की बात ही अलग थी और उसकी बराबरी कोई भी सीक्वल नहीं कर सकता।

इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और लारा दत्ता समेत 30 से ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है।

Show More
Back to top button