AI साइंस-टेक्नोलॉजी

रिसर्च में खुलासा: साइबर डिफेंस में कमजोर हैं एडवांस AI सिस्टम, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

दुनियाभर में तेजी से विकसित हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम्स को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि कई एडवांस AI मॉडल साइबर अटैक करने में तो काफी सक्षम हैं, लेकिन साइबर सुरक्षा और बचाव के मामले में अभी कमजोर साबित हो रहे हैं। यह स्टडी Simbian AI के फाउंडर और CEO अंबुज कुमार की अगुवाई में की गई। रिसर्च में 11 बड़े AI मॉडल्स को साइबर डिफेंस से जुड़े टेस्ट में परखा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट किए गए 11 में से कोई भी AI मॉडल साइबर डिफेंस के मामले में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया। अंबुज कुमार ने कहा कि इन AI मॉडल्स में सिस्टम पर हमला करने और हैकिंग से जुड़े कामों में काफी क्षमता है, यहां तक कि कई मामलों में ये इंसानों से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

हालांकि, जब इन्हें साइबर सुरक्षा, खतरे पहचानने और सिस्टम की रक्षा करने जैसे काम दिए गए, तो ये मॉडल कमजोर नजर आए। रिसर्चर्स का कहना है कि यह स्थिति भविष्य के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। अगर AI सिस्टम्स हमले करने में ज्यादा मजबूत और सुरक्षा देने में कमजोर रहे, तो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा, वैसे-वैसे इसके सुरक्षा पहलुओं को भी मजबूत करना जरूरी होगा, ताकि तकनीक फायदेमंद बने और जोखिम कम हों।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button