विदेश

अमेरिका–ईरान वार्ता फिर संभव, पाकिस्तान में हो सकती है अहम बैठक

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों में दोनों देशों के बीच दूसरी दौर की बातचीत हो सकती है।

ट्रंप के अनुसार, यह बैठक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। इससे पहले 11 अप्रैल को हुई बातचीत में कोई खास नतीजा नहीं निकला था, लेकिन अब फिर से बातचीत की कोशिश की जा रही है।

ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भी तारीफ की और कहा कि उनकी भूमिका से बातचीत दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और बातचीत की मेजबानी करने की पेशकश की है। हालांकि, अभी बैठक की तारीख, स्थान और शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जिनेवा को भी एक संभावित स्थान के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बीच, इस टकराव का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ा है और क्षेत्र में जान-माल का नुकसान हुआ है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button