हॉर्मुज़ संकट में भारत बनेगा गेमचेंजर? Trump–Modi कॉल पर EIC Saurabh Shukla की राय

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हालिया कूटनीतिक हलचल के बीच News Mobile के EIC Saurabh Shukla ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई 40 मिनट की लंबी बातचीत बेहद अहम है और इसके दूरगामी असर हो सकते हैं।
सौरभ शुक्ला के मुताबिक, इस बातचीत में हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने पर खास जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश, जिनके इस क्षेत्र में बड़े रणनीतिक हित हैं, अब सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की छवि एक ऐसे देश की है जो संतुलित और समझदारी भरी सलाह देता है, और यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है।
US और India मिलकर Strait of Hormuz खोलने में मदद कर सकते हैं। Trump–Modi call पर EIC @isaurabhshukla की व्याख्या#Trump #Modi #SaurabhShukla #StraitOfHormuz #IndiaUS #GlobalPolitics #Geopolitics #WorldNews #BreakingNews #Diplomacy #ForeignPolicy #middleastconflict pic.twitter.com/x3ZMwpBtKo
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 14, 2026
सौरभ शुक्ला का मानना है कि भारत के सभी प्रमुख देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, ऐसे में वह इस संकट को खत्म करने और शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को सिर्फ पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि खुलकर एक लीडर की तरह सामने आना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भू-राजनीति में सही समय बहुत मायने रखता है और यह फोन कॉल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, भारत की सक्रिय भागीदारी से हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की आजादी सुनिश्चित की जा सकती है और क्षेत्र में स्थिरता लाई जा सकती है।
सौरभ शुक्ला ने जोर देकर कहा कि भारत एक उभरती हुई वैश्विक ताकत है और उसे इस मौके पर अपनी नेतृत्व क्षमता दुनिया के सामने दिखानी चाहिए।





