भारत

राघव चड्ढा के वीडियो पर खुशबू पाटनी का रिएक्शन, दी नई पार्टी बनाने की सलाह

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को हटाकर अशोक कुमार मित्तल को नई जिम्मेदारी दे दी है। इसके बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों के मुद्दों को संसद में उठाया है। उन्होंने कहा, “मेरी आवाज को दबाया गया है, लेकिन इसे मेरी हार न समझा जाए। मैं एक नदी हूं, जो समय आने पर बाढ़ बन सकती है।” उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा—“चुप कराया गया है, हारा नहीं हूं।”

इस वीडियो पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया। खुशबू पाटनी ने भी कमेंट करते हुए राघव चड्ढा की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि राघव एक पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं और देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में राघव अपनी खुद की पार्टी बना सकते हैं, जिसमें लोग उनका साथ देना चाहेंगे।

राघव चड्ढा को हटाने को लेकर पार्टी की ओर से इसे “आंतरिक बदलाव” बताया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया कि यह फैसला राघव के पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाने के कारण लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी की गतिविधियों में कम सक्रिय नजर आ रहे थे। जब अरविंद केजरीवाल को 2024 में आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब राघव विदेश में इलाज के लिए गए हुए थे और लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे। हालांकि, हाल के समय में उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके बाद कई जगहों पर सस्ती चाय और समोसे की सुविधा शुरू की गई।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद AAP के अंदर और बाहर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button