विदेश

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने बालेन्द्र शाह, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल में बालेन्द्र शाह ने शुक्रवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने हैं और सबसे युवा नेताओं में से एक माने जा रहे हैं।

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, पूर्व प्रधानमंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बालेन्द्र शाह को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री बालेन्द्र शाह को हार्दिक बधाई। मैं भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।” बालेन्द्र शाह ने शपथ लेते हुए कहा कि वे देश और जनता के प्रति निष्ठा रखते हुए संविधान का पालन करेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि चुनाव जीतने के बाद शाह ने अपना पहला संदेश एक रैप गाने के जरिए सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने एकता की ताकत को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button