मनोरंजन

रणवीर सिंह धमकी मामला: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने अमेरिकी नंबर से भेजा था वॉयस नोट

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी देकर मोटी रकम वसूलने के प्रयास के मामले में ताजा जानकारी सामने आई है. जांच एजेंसियों को मिली सूचना के अनुसार, यह धमकी भरा वॉयस मैसेज अमेरिका के किसी नंबर से भेजा गया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अमेरिकी एजेंसियों से इस फोन नंबर की पूरी डिटेल हासिल करने के लिए संपर्क स्थापित किया है.

हैरी बॉक्सर का नाम आया सामने

क्राइम ब्रांच की छानबीन से यह बात सामने आई है कि बिश्नोई गैंग से जुड़े प्रमुख सदस्यों में शुमार हैरी बॉक्सर नामक शख्स ने ही यह वॉयस नोट भेजकर अभिनेता रणवीर सिंह को डराया था. इस संदेश में उनसे 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम की मांग की गई थी.

मैनेजर के व्हाट्सएप पर पहुंचा था धमकी भरा संदेश

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने शुरुआती जांच में पाया कि रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप अकाउंट पर जो वॉयस नोट प्राप्त हुआ था, उसमें हैरी बॉक्सर की आवाज मिलती-जुलती है. हालांकि, जांच दल इस मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सबूत और साक्ष्य जुटाने में लगा हुआ है.

बढ़ा दी गई एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था

इस खतरनाक धमकी की खबर मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रणवीर सिंह की सुरक्षा में इजाफा कर दिया था. इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने रणवीर के मैनेजर का विस्तृत बयान रिकॉर्ड किया है और मामले की गहन जांच जारी है. गौरतलब है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में औपचारिक रूप से FIR दर्ज नहीं की है और फिलहाल प्रारंभिक जांच (प्रिलिमिनरी इंक्वायरी) के दायरे में कार्रवाई चल रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button