रिपब्लिक डे से ठीक पहले अलर्ट: नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा में आज कई स्कूलों सुबह दरावनी रही क्योंकि सुबह-सुबह नोएडा के कई स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल मिला, जिसके बाद से यहां हड़कंप मच गया. हमें मिली जानाकारी के अनुसार सबसे पहले नोएडा के शिव नादर, रामाज्ञा स्कूल में धमकी वाले मेल आए थे.
बता दें कि स्कूलों को मिली धमकी के बाद नोएडा पुलिस एक्टिव हो गई और दोनों स्कूलों में तुरंत पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस बीच बम वाली धमकी के बाद तुरंत बच्चों को घर भेज दिया गया.
कैम्ब्रिज स्कूल ने माता-पिता को स्थिति के बारे में बताया और एहतियात के तौर पर उनसे अपने बच्चों को लेने के लिए कहा. बाल भारती स्कूल में, कैंपस को हाई अलर्ट पर रखा गया और प्री-प्राइमरी क्लास – नर्सरी, LKG और UKG – की छुट्टी कर दी गई. हालांकि, माता-पिता को कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया. क्लास 1 से 12 तक के छात्र अलग-अलग शेड्यूल और ट्रांसपोर्ट रूट के कारण स्कूल के अंदर ही रहे, और उस समय तक छुट्टी का कोई मैसेज जारी नहीं किया गया था.
पुलिस की प्रतिक्रिया
नोएडा पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने के बाद, सीनियर अधिकारियों को स्थानीय पुलिस स्टेशनों के कर्मियों, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और BDDS टीमों के साथ तुरंत स्कूलों में तैनात किया गया. सभी प्रभावित जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
इस बीच, पुलिस ने बताया कि साइबर टीम ने ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए उनका टेक्निकल एनालिसिस शुरू कर दिया है.





