भारत

पश्चिम बंगाल के दौरा: आज 4 नई अमृत भारत ट्रेनें को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाने जा रहे हैं. इसके अलावा आज वह रेलवे की कई अहम परियोजनाओं का भी उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी इन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे.

ये नॉन-एसी ट्रेनें लाखों रेलयात्रियों के लिए सस्‍ता सफर का माध्‍यम बनेंगी. इससे बिहार, बंगाल, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों को फायदा पहुंचेगा. पीएम मोदी इन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे.

किन रूट्स पर चलेंगी 4 नई अमृत भारत ट्रेनें

  • न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल
  • न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली
  • अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु
  • अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल)

नई ट्रेनों से किन-किन राज्‍यों को फायदा होगा

ये चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत और पश्चिम भारत को जोड़कर यात्रा का समय घटाएंगी और किफायती नॉन-एसी सुविधा देंगी.

  • न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल:पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक, बीच में बिहार, झारखंड, ओडिशा आदि से होकर गुजरेगी, जिससे पूर्वोत्तर को दक्षिण से कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
  • न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली:पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी, सांस्कृतिक-आर्थिक संपर्क मजबूत होगा.
  • अलीपुरद्वार-सिर म्युसेटी बेंगलुरु:पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी.
  • अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल):महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को लाभ, उत्तर बिहार से मुंबई सीधी पहुंच आसान होगी.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button