Verified: सिनेमाघर में मगरमच्छ? वीडियो निकला AI-Generated

साउथ के सुपर स्टार प्रभाष की फिल्म “Raja Sahab” इन दिनों बड़े पर्दे पर अपना कामल दिखा रही है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दर्शक थिएटर में मगरमच्छ लेकर पहुंचे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म देखने उनके फैंस मगरमच्छ लेकर थिएटर पहुंच गए, जिसके बाद शो को रोकना पड़ा. चलिए इस दावे की पुष्टी करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रभास की फिल्म द राजा साहब के प्रीव्यू शो के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ फैंस मगरमच्छ लेकर थिएटर पहुंच गए.” यूजर ने वीडियो जनवरी 10, 2026 को पोस्ट किया.
NM Verified
न्यूज़मोबाइल ने अपनी जांच में पाया कि AI-Generated है
हमने वायरल वीडियो की जांच के लिए वीडियो संबंधित कुछ की-वर्ड सर्च किए जिससे हमने जाना कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है. हमे इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली.
हमने फिर वीडियो को ध्यान से देखा और हमें वीडियो में कुछ तृटियां दिखाई दीं जैसे वीडियो में लोगों के हाथों पर ध्यान दें तो वह दूसरे के साथ मर्ज होते दिखाई देते हैं. वहीं थिएटर की सीटों पर ध्यान दें तो स्कीन सीटों के राइट साइड पर है जो कि अमूमन सामने होती है. इस तरह की गलतियां अधिकतर एआई द्वारा बनाए गए वीडियो में ही नजर आती हैं.
हमे शक हुआ कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है तो हमने इस वीडियो की जांच के लिए एआई डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल किया. हमने वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.





