खेल

बांग्लादेश टीम ने ICC को भेजा दूसरा पत्र, भारत में T20 वर्ल्ड कप को लेकर जताई सुरक्षा चिंताएं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को ICC को दूसरा आधिकारिक पत्र भेजा। इस पत्र में टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने को लेकर अपनी सुरक्षा चिंताओं को विस्तार से बताया और श्रीलंका में मैच खेलने की अपनी मांग दोहराई। विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और बांग्लादेश की टीम चार मैच खेलेगी। इनमें तीन मैच कोलकाता और एक मुंबई में निर्धारित हैं।

टीम ने भारत जाने से इनकार किया है, खासकर जब उनके तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से रिलीज किया गया। BCCI ने इसके पीछे “सुरक्षा से जुड़ी कुछ हालात” का हवाला दिया। Sports Ministry के सलाहकार आसिफ नज़्रुल से चर्चा के बाद BCB ने फिर ICC को पत्र भेजा। ICC को सुरक्षा संबंधी स्पष्ट जानकारी चाहिए थी और BCB ने इसे पत्र में बताया, लेकिन उन्होंने इस पत्र की विशेष जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

इस बीच, BCB के भीतर इस मामले को लेकर मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं।
एक हिस्से का मानना है कि नज़्रुल की कड़ी नीति सही है, वहीं दूसरा समूह ICC और भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखने का पक्ष ले रहा है। दूसरे समूह का कहना है कि बांग्लादेश टीम की भारत में पूरी यात्रा के दौरान बेहतर और foolproof सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

ICC अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं किया है और वे BCB से सुरक्षा संबंधी विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button