न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी की शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी

नई दिल्ली, 5 जनवरी 2026: नए साल के पहले सप्ताह में मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. उत्तर और मध्य भारत में लोगों का प्रचंड ठंड से बुरा हाल है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज, 5 जनवरी 2026 के लिए उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मैदानी इलाकों में जहां लोग ठिठुरने को मजबूर हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है… पूरी खबर पढ़ें
“प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं, वह मुझे खुश करना चाहते थे”: ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है और टैरिफ और बढ़ाने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने अपने बयान में पीएम की तारीफ की और कहा कि वह एक अच्छे आदमी है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो अमेरिका बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकता है… पूरी खबर पढ़ें
असम में धरती कांपी: मोरीगांव में 5.1 तीव्रता का भूकंप, मेघालय तक महसूस हुए झटके

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह असम के कुछ हिस्सों में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कई जिलों में महसूस किए गए और पड़ोसी मेघालय तक भी पहुंचे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 थी और यह सुबह 4:17:40 बजे आया. इसका केंद्र असम के मोरीगांव जिले में 26.37°N अक्षांश और 92.29°E देशांतर पर 50 किलोमीटर की गहराई पर था… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: क्या सच में कुत्ते ने बच्चे को चील के हमले से बचाया? जानें क्या है सच

एक पालतू कुत्ते का एक खतरनाक चील से लड़ते हुए का एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह एक सच्ची घटना है जिमसें एक चील बच्चे को उठाने के लिए आती हैं लेकिन तभी वहां मौजूद पालतू कुत्ता उस बच्चे को बचाने के लिए चील से लड़ जाता है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





