NM वेरिफाइड

NM Verified: क्या सच में कुत्ते ने बच्चे को चील के हमले से बचाया? जानें क्या है सच

एक पालतू कुत्ते का एक खतरनाक चील से लड़ते हुए का एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह एक सच्ची घटना है जिमसें एक चील बच्चे को उठाने के लिए आती हैं लेकिन तभी वहां मौजूद पालतू कुत्ता उस बच्चे को बचाने के लिए चील से लड़ जाता है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “गुद्ध ने किया हमला पर डॉगी ने दिखाई बहादुरी!” इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में यूजर ने पूछा कि बताओ- असली हीरो कौन है?

NM Verified

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं है

हमने इस वीडियो की जानकारी प्रप्त करने के लिए इंटरनेट पर वीडियो से संबंधिक कुछ कीवर्ड सर्च किए. लेकिन हमें नेट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली.

हमने वीडियो को गौर से देखा तो हमें वीडियो में कई तृटियां दिखाई दीं, जो अमुमन किसी एआई वीडियो में होती है. जैसे कि हमने वीडियो में देखा कि जब चील बच्चे को उठाने आता है और डॉग उसे बचाता है उस वक्त बच्चे की मां वहां पहुंचती है लेकिन जब वह बच्चे को उठाती है उस वक्त वह दृश्य आप्राकृतिक लगता है. क्योंकि मां बच्चे को उसके पैर की तरफ से उठा रही है लेकिन बाद में वह अपने आप सही पॉजीशन पर आ जाता है.

इतना ही नहीं वीडियो में दूसरी ओर बच्चे के पिता उस चील को भगाने के लिए भागते हैं लेकिन गौर करने की बात यह है कि चील अलग दिशा में है और पिता अलग दिशा में भागते नजर आ रहे हैं. जिससे हमें शक हो गया कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है न कि असली.

वहीं फिर अपनी सर्च में हमें कई ऐसे वीडियो मिले जिसमें चील बच्चों को पकड़ रही है. उन्हें उठा ले जा रही है.

हमने अपनी खोज को आगे बढ़ाया और हमें X पर एक पोस्ट मिला जिमसें यह साफ दर्शाया गया था कि यह वीडियो Fake है या फिर एआई जनरेटेड है.

निष्कर्ष

ऊपर दी गई तमाम जानाकरी से यह साफ होता है कि यह चील द्वारा बच्चे पर हुए हमले और कुत्ते द्वारा उसे बचाने का यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है. इसका वास्तविक्ता से कोई संबंध नहीं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button