विदेश

दुबई एयरशो में भारतीय लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, पायलट की मौत

दुबई एयरशो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भारतीय लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया है. इस क्रैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये लड़ाकू विमान के टेक ऑफ के कुछ देर बाद जमीन पर गिरता नजर आ रहा है.

IAF ने दुखद खबर देते हुए हादसे के दौरान पायलट की मौत की पुष्टि की है. अभी इस क्रैश को लेकर पड़ताल चल रही है, जिसमें कारणों का पता लगाया जा रहा है.

IAF ने ट्वीट करके पायलट के शहीद होने की पुष्टि कर दी है. इस ट्वीट में लिखा है कि ‘आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. भारतीय वायु सेना जीवन की इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है’.

वीडियो में दिख रहा है कि लड़ाकू विमान जमीन से टकराता और तेज धमाके के साथ वहां आग लग जाती है. वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स के मुंह से डर के मारे ओह शीट! आवाज भी सुनाई दे रही है. गौरतलब है कि इस वक्त दुबई में एयर शो चल रहा है जिसमें शामिल होने के लिए तेजस फाइटर प्लेन भी गया था. इसमें दुनिया की दिग्गज फाइटर प्लेन भाग लेने आए हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button