भारत

ब्रेकिंग: दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट में 8 की मौत, कई घायल

सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 1) के पास खड़ी कार में विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी में उच्च सुरक्षा वाला ज़ोन है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद कार में आग लग गई और धुएं का मोटा कालिख वाला बादल उठने लगा, जो दूर से भी दिखाई दे रहा था। पास खड़ी अन्य कई वाहन भी आग की चपेट में आ गई और उन्हें नुकसान पहुंचा।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना शाम के समय मिली। उन्होंने कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ। 3-4 अन्य वाहन भी आग की चपेट में आए और उन्हें नुकसान हुआ। मौके पर फायर टेंडर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया गया।”

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट ने ANI को बताया कि 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया। उनमें से 8 की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं और1 की स्थिति स्थिर है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। NSG, NIA और फॉरेंसिक टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। गृहमंत्री दिल्ली की घटना को लेकर लगातार IB निदेशक के संपर्क में बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति पर अपडेट लिया: भारत सरकार के सूत्र

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि DGP ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button