नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन, शहर में बदलाव की नई शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जिसे लोकनेते डी.बी. पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
#WATCH | नवी मुंबई, महाराष्ट्र | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/Sivk5GB3Sg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2025
एयरपोर्ट से उड़ानों की टिकट बुकिंग अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच लगभग 37 से 38 किलोमीटर की दूरी है।
एयरपोर्ट के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेट्रो लाइन-3 का चरण 2बी मुंबई के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा और यह परियोजना शहर के विकास में एक अहम कदम साबित होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, “किसी भी आधुनिक शहर के विकास के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। मुंबई मेट्रो का विस्तार न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।”





