‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज, हर्षवर्धन राणे लौटे रोमांटिक अंदाज़ में

अभिनेता हर्षवर्धन राणे, जो अपनी रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं, अब एक बार फिर एक जुनूनी प्रेम कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है।
ट्रेलर से पहले फिल्म का टीज़र और तीन गाने रिलीज़ किए जा चुके हैं, जिनमें टाइटल ट्रैक को खासा सराहना मिली है। सोशल मीडिया पर गाने ट्रेंडिंग में बने हुए हैं और म्यूजिक लवर्स के बीच फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब ट्रेलर के लॉन्च के बाद फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि और बढ़ गई है।
फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इसमें हर्षवर्धन राणे के साथ अभिनेत्री सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उसी दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हो रही है। ‘थामा’, मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।





