भारत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पेसमेकर सर्जरी सफल, पीएम मोदी ने की बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया. उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वह 3 अक्टूबर से काम पर लौट आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने ये जानकारी दी है.

उन्होंने X पर लिखा, मैनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की, जिन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उन्हें पेसमेकर लगाया जाना है. “मैं उनके निरंतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ.”

मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र एवं कर्नाटक के ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस संबंध में एक मीडिया बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, “खड़गे के लिए पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया आज सुबह पूरी हो गई. यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी, और प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है.”

प्रियांक खड़गे ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है और उन्हें नियोजित प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं. आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए हम आपके आभारी हैं.”

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने अस्पताल गए. मुख्यमंत्री ने खड़गे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. अस्पताल में खड़गे से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि खड़गे थोड़ी बेचैनी के कारण नियमित जांच के लिए आए थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button