मनोरंजन

दिसंबर या संक्रांति? प्रभास की फिल्म द राजा साब की डेट को लेकर बड़ी अपडेट!

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मारुति के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। पहले इसकी रिलीज डेट 5 दिसंबर तय की गई थी, लेकिन अब खबर है कि मेकर्स इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने ग्रेट आंध्रा को दिए इंटरव्यू में कहा कि फैंस और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग चाहते हैं कि यह फिल्म संक्रांति के मौके पर रिलीज हो। उन्होंने बताया, “मैंने यह बात पब्लिकली नहीं बताई थी, लेकिन लोग चाहते हैं कि फिल्म 9 जनवरी को संक्रांति पर आए। तेलुगु बिजनेस सर्कल भी यही कह रहे हैं।”

हालांकि, इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भी रिलीज होने वाली है, लेकिन विश्व प्रसाद का कहना है कि यह फिल्म भी आगे बढ़ सकती है। “हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चाहती है कि ‘द राजा साहब’ 5 दिसंबर को ही रिलीज हो क्योंकि उस समय कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही। लेकिन हम वही करेंगे जो हमारे लिए सही होगा। फिल्म अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी, लेकिन फाइनल डेट बाद में तय करेंगे।”

विश्व प्रसाद ने बताया कि फिल्म का रॉ फुटेज 4 घंटे 30 मिनट का है और डायरेक्टर मारुति इसे एडिट करके 2 घंटे 45 मिनट से 3 घंटे 15 मिनट का फाइनल रनटाइम तय करेंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म का एक सीक्वल भी आएगा, लेकिन उसमें कहानी अलग होगी और यह उसी यूनिवर्स में सेट होगी।

‘द राजा साहब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रभास डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मलविका मोहनन (यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी) और ऋद्धि कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसका म्यूजिक थमन एस ने कंपोज किया है।

पहले फिल्म को 10 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन प्रोडक्शन डिले के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button