Uttarakhand Cloudburst Live: मलबा, लाशें और लापता लोगों के लिए पुकार… दिल दहला रहा है सैलाब के बाद का दृश्य

उत्तराखंड के धराली गाँव में मंगलवार को एक शक्तिशाली बादल फटने से अचानक तबाही मच गई, जिससे सुदूर हिमालयी बस्ती में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन हुआ, इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा लोग लापता हो गए, जिनमें करीब 10 भारतीय सेना के जवान शामिल हैं.
भारतीय सेना के जवान राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी दृढ़ता और प्रतिबद्धता का परिचय दे रहे हैं.
प्रमुख अपडेट
- उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने और भीषण भूस्खलन के बाद सेना के जवान तलाशी और बचाव अभियान चला रहे हैं.
#WATCH उत्तराखंड: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने और भीषण भूस्खलन के बाद सेना के जवान तलाशी और बचाव अभियान चला रहे हैं। pic.twitter.com/g22t5eltJU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली के घटनास्थल पर पहुंचे जहां कल बादल फटने और भूस्खलन से घरों और अन्य इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा खोज और बचाव कार्य जारी है.
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली के घटनास्थल पर पहुंचे जहां कल बादल फटने और भूस्खलन से घरों और अन्य इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा खोज और बचाव कार्य जारी है। pic.twitter.com/nuUKyb9hom
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
- उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना पर NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने कहा, “ITBP, SDRF, BRO की टीम वहां पर मौजूद हैं और काम कर रहे हैं. वहां पर राहत शिविर लगाए गए हैं. करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और लोगों का खोज जारी है…”
#WATCH दिल्ली: उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना पर NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने कहा, “ITBP, SDRF, BRO की टीम वहां पर मौजूद हैं और काम कर रहे हैं। वहां पर राहत शिविर लगाए गए हैं। करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और लोगों का खोज जारी है…” pic.twitter.com/EC8afSzDU1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
- एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शहीदी ने कहा, “करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. जहां तक जानकारी है, चार लोग मृत पाए गए हैं और 100 से ज़्यादा लोग लापता हैं. हम अभी भी स्थानीय प्रशासन से पुष्टि का इंतज़ार कर रहे हैं… एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं…”
- बादल फटने और सैलाब की तबाही के बाद, उत्तरकाशी के धराली में चारों ओर से मलबे और पानी में घिर गया है. रास्ते टूट चुके हैं, संपर्क कट चुका है, लेकिन राहत और बचाव की कोशिशें पूरी जी-जान से चल रही हैं. भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग — सभी एजेंसियां मिलकर हर जान को बचाने के लिए जी-जान से जुटी हैं.

- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटना का जायजा लेने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे.
- उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना के बाद बचाव अभियान चल रहा है.
#WATCH उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना के बाद बचाव अभियान चल रहा है।
(सोर्स: आईटीबीपी) pic.twitter.com/9uUCrmAgXE
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 6, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धराली में बादल फटने से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों की कुशलता की कामना की.
- पीएम मोदी ने लिखा, उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है. राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं. लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है.
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को प्रभावित क्षेत्र में भेजने का निर्देश दिया. बचाव कार्यों में सहायता के लिए आईटीबीपी की कुल 16 टीमें क्षेत्र में पहुँच चुकी हैं.
- मुख्यमंत्री धामी ने बादल फटने से हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री धामी ने आगे बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित प्रशासन बचाव अभियान में लगा हुआ है और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





