मनोरंजन

Kantara Chapter 1 का नया पोस्टर रिलीज, इसदिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार Rishabh Shetty अपना जन्मदिन मना रहे हैं. आज, 7 जुलाई को उनका जन्मदिन है और इस खास दिन पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. शेट्टी ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतरा: चैप्टर 1’ का नया लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है. साथ ही उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

 

यह फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसने पूरे भारत में धूम मचाई थी. प्रोडक्शन हाउस कंपनी होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जहां लीजेंड्स जन्म लेते हैं और जंगल की गूंज सुनाई देती है… कांतारा एक ऐसा मास्टरपीस है, जिसने लाखों दिलों को छुआ. इस कहानी के पीछे की प्रेरक शक्ति, ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की बधाई. मोस्ट अवेटेड प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर-1′ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

</div

गौरतलब है कि ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी. तब से ही फैंस इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button