ट्रंप ने भारत-पाक संघर्षविराम का किया स्वागत, कहा – “दोनों देशों की बहादुरी पर गर्व है”

10 मई की शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हो गया है। इस बात की पुष्टि बाद में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी की।
यह संघर्षविराम 10 मई को शाम 5 बजे से लागू हुआ, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं पाया। पाकिस्तान की ओर से फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। इसके बावजूद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक भावुक और गर्व से भरा संदेश साझा किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा,
“मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और समझदार नेतृत्व पर बहुत गर्व है। उन्होंने समझदारी और साहस दिखाते हुए यह तय किया कि अब और संघर्ष नहीं होना चाहिए। अगर यह नहीं रुका होता तो लाखों निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी। दोनों देशों का यह फैसला उनकी बहादुरी और दूरदर्शिता को दिखाता है।”
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को खुशी है कि वह इस ऐतिहासिक और साहसी फैसले में मददगार बना। उन्होंने कहा कि अब वह भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार को काफी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
अपने पोस्ट में ट्रंप ने यह भी लिखा कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर “हज़ार साल पुराने” कश्मीर मुद्दे का हल निकालने की कोशिश करेंगे।
हालांकि संघर्षविराम ज्यादा देर नहीं टिक पाया, लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से यह साफ है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत और शांति की कोशिशों को सराहा जा रहा है।





