विदेश

यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार पुतिन, तुर्की में हो सकती है बैठक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधे शांति वार्ता करने की इच्छा जताई है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों ने रूस पर 30 दिन की युद्धविराम (सीजफायर) लागू करने का दबाव बढ़ाया है।

पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम यूक्रेन के साथ गंभीर बातचीत को तैयार हैं ताकि इस संघर्ष की जड़ तक पहुंचा जा सके। बातचीत के दौरान नए सीजफायर पर भी सहमति बन सकती है।”

पुतिन चाहते हैं कि यह बातचीत 15 मई, गुरुवार से तुर्की के इस्तांबुल में शुरू हो, जहां पहले भी ऐसी वार्ताएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत बिना किसी शर्त के शुरू होनी चाहिए और इसके लिए वे तुर्की के राष्ट्रपति से संपर्क करेंगे।

इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने रूस से 30 दिनों का युद्धविराम लागू करने की अपील की थी।

फिलहाल रूस 8 से 11 मई तक ‘विक्ट्री डे’ के मौके पर तीन दिन का एकतरफा सीजफायर लागू किए हुए है, जो रविवार को खत्म हो रहा है। इसी वजह से पश्चिमी देश अब इस सीजफायर को बढ़ाकर 30 दिन तक करने की मांग कर रहे हैं।

संभावना है कि यदि बातचीत सफल रही, तो रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button