प्लेऑफ की जंग में टॉस गुजरात के नाम; मुंबई के ख़िलाफ़ पहले करंगे गेंदबाज़ी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस अहम मुकाबले के लिए गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है – वॉशिंगटन सुंदर की जगह अरशद खान को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच की टीम को ही बरकरार रखा है।
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। दोनों के 14-14 अंक हैं और जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच जाएगी। पॉइंट्स टेबल पर मुंबई फिलहाल तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस शानदार लय में है और लगातार छह मैच जीत चुकी है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और अब वह गुजरात से पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। दरअसल, 29 मार्च को जब दोनों टीमें अहमदाबाद में भिड़ी थीं, तब गुजरात ने 36 रनों से बाज़ी मारी थी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
क्या मुंबई इंडियंस बदला ले पाएगी या गुजरात टाइटंस एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी – इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।





