IPL2025

IPL 2025 का सुपर संडे – दो दिग्गज मुकाबले, जबरदस्त टक्कर की उम्मीद!

आईपीएल 2025 में रविवार यानी आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक आधे घंटे पहले 3:00 बजे किया जाएगा।खास बात यह है कि इन दोनों टीमों की यह लगातार दूसरी भिड़ंत होगी। वही दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक आधे घंटे पहले 7:00 बजे किया जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से पंजाब ने 18 में जीत दर्ज की है, जबकि बेंगलुरु ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि दोनों टीमों की टक्कर हमेशा कांटे की रही है।

RCB ने इस सीजन में अपने सभी ‘अवे’ मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं पंजाब किंग्स घरेलू मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पिछला मैच बारिश से प्रभावित था और सिर्फ 14 ओवर का खेल हुआ था, जिसमें पंजाब ने बाज़ी मारी थी।

न्यू चंडीगढ़ की पिच पर बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। यहां लम्बे शॉट्स लगाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए समझदारी से स्ट्राइक रोटेट करना अहम होगा।

पंजाब किंग्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत):
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत):
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

मुंबई बनाम चेन्नई

इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन औसत रहा है। मुंबई ने अब तक 7 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई को 7 में से सिर्फ 2 जीत मिली है। हालांकि दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी। मुंबई की नजरें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होंगी, जिससे वो पॉइंट्स टेबल में मजबूती हासिल कर सके। वहीं चेन्नई भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

आज के मैच के लिए जो पिच तैयार की गई है, वह पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस्तेमाल की गई पिच से अलग है। पिछली पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन आज बल्लेबाजों के लिए यह पिच मददगार साबित हो सकती है। वानखेड़े की खासियत रही है कि यहां रन चेज करना आसान रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है, लेकिन आज के मैच में इससे कहीं ज्यादा रन बनने की उम्मीद है।

मुंबई इंडियंस की संभावित XI:
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XI:
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button