IPL2025

आईपीएल 2025: दो बड़े मुकाबलों में होगी टॉप और सर्वाइवल की जंग

आईपीएल 2025 में आज शनिवार, 19 अप्रैल को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दिल्ली बनाम गुजरात

यह मैच शीर्ष स्थान के लिए बेहद अहम है। फिलहाल दिल्ली 10 अंकों के साथ पहले पायदान पर है, वहीं गुजरात 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।

दिल्ली की टीम सुपर ओवर में राजस्थान को हराकर आत्मविश्वास से भरी है। मिचेल स्टार्क ने उस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में जीत दिलाई थी। स्टार्क अब तक 10 विकेट चटका चुके हैं और मोहम्मद सिराज के खिलाफ उनकी टक्कर देखने लायक होगी। गुजरात की बल्लेबाज़ी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग XI:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI:
जेक फ्रेजर-मैकगर्क/डोनोवन फरेरा/फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार।

लखनऊ बनाम राजस्थान

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की फिटनेस को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है, क्योंकि वह पिछले मैच में रिटायर हर्ट हुए थे। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 8वें और लखनऊ 5वें स्थान पर है।

जयपुर का मौसम गर्म रहेगा और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछली बार इस मैदान पर राजस्थान को बेंगलुरु से हार मिली थी। धीमी पिच के चलते टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी को प्राथमिकता दे सकती है। अब तक दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते हैं जबकि लखनऊ को 1 जीत मिली है (2023 में)।

राजस्थान संभावित प्लेइंग XI:
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरैल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे/आकाश मधवाल।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग XI:

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव/आकाश दीप और दिग्वेश सिंह राठी शामिल हो सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button