IPL2025

IPL 2025: विराट-फिल साल्ट की तूफानी पारियों से RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 28वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराकर सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट पर 173 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने शानदार 75 रन की तेजतर्रार पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। फिल साल्ट ने 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाकर टीम को 17.3 ओवर में ही जीत दिला दी। शानदार प्रदर्शन के लिए फिल साल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सीजन की यह चौथी हार झेलनी पड़ी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button