IPL2025

ग्रीन जर्सी में उतरी बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला – जयपुर में राजस्थान से टक्कर

आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में भिड़ंत हो रही है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह इस सीजन में पहली बार है जब जयपुर के मैदान पर कोई मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच दोहरी अहमियत रखता है – एक ओर टीम घरेलू दर्शकों को जीत का तोहफा देना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर जीत की राह पर लौटने का भी लक्ष्य होगा।

इस मुकाबले में आरसीबी अपनी पारंपरिक ‘ग्रीन जर्सी’ में खेल रही है। साल 2011 से चली आ रही इस परंपरा के तहत आरसीबी हर सीजन में एक मैच में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हरी जर्सी पहनती है। ‘गो ग्रीन’ पहल के जरिए ग्लोबल वार्मिंग और पेड़-पौधों के महत्व पर संदेश दिया जाता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

राजस्थान रॉयल्स:
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा/फजलहक फारूकी, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

फैंस इस मुकाबले से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद कर रहे हैं, खासकर विराट कोहली और संजू सैमसन जैसे सितारों की टक्कर देखने के लिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button