IPL2025

विशाखापत्तनम में SRH ने जीता टॉस, दिल्ली को गेंदबाजी का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 10वां मुकाबला रविवार, 30 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले की विजयी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। केएल राहुल को डेब्यू का मौका मिला है और उन्हें समीर रिजवी की जगह टीम में शामिल किया गया है। सनराइजर्स की टीम में जीशान अंसारी को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पिछले मैच की विजयी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। टीम में सभी खिलाड़ी फिट हैं और चोट को लेकर कोई चिंता नहीं है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button