ताज़ा खबरें

Chandra Grahan 2025: इस Holi चांद पर भी चढ़ेगा होली का लाल रंग

इस बार की होली पर चांद के चेहरे पर भी लाल रंग लगने वाला है. इस वर्ष चांद भी होली खेलने जा रहा है. 14 मार्च होली के दिन एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटेगी जब चंद्रमा 65 मिनट के लिए लाल हो जाएगा. एक खास तरह का चंद्र ग्रहण लगेगा जिसे ‘ब्लड मून’ कहते हैं और यह चंद्रमा को गहरे लाल रंग में बदल देगा.

कई चर्चित ज्योतिषों का कहना है की यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इससे पहले 2022 में ऐसा पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया था.

 

कब लगेगा वर्ष का पहला चन्द्र ग्रहण?

NASA की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार ब्लड मून की घटना 14 मार्च को अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका सहित धरती के पश्चिमी गोलार्ध में दिखाई देगी. यानी भारत में नहीं दिखेगा. NASA के अनुसार, ब्लड मून के 1.05 घंटे तक रहने की संभावना है. ग्रहण का बाकि भाग (ब्लड मून नहीं) 13 मार्च की देर रात से 14 मार्च, 2025 (IST) की सुबह तक दिखाई देगा. NASA की वेबसाइट के अनुसार अमेरिका के स्थानीय लोगों के लिए ग्रहण 13 मार्च को लगभग 11:57 बजे EDT पर शुरू होगा.

 

कहां दिखेगा यह चन्द्रग्रहण:

यह ग्रहण मुख्यतः रूप से उत्तरी व दक्षिण अफ्रीका, आकर्टिक महासागर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक पूर्वी एशिया में पूर्ण रूप से नज़र आएगा.

ब्लड मून किसे कहते हैं?

सबसे पहले जान लीजिए की ब्लड मून एक प्रकार का चंद्र ग्रहण ही है. ब्लड मून को समझने के लिए आपको चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, यह जानना होगा. चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है. इससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चंद्रमा का वह हिस्सा हमें नजर नहीं आता.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More
Back to top button