आथिया शेट्टी ने शेयर की इंस्टाग्राम पर मेटरनिटी शूट की तस्वीरें

अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पेरेंटहुड की झलक साफ़ दिख रही है.
इसमें अभिनेत्री अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ फोटोशूट करवाती हुई दिख रही है. अगर बात करें इस कपल की तो आथिया और राहुल दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफ़ी उत्साहित है और इसकी खुशी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटोज में भी साफ़ झलक रही है। दोनों ने पोस्ट के कैप्शन में कई प्यारे इमोटिकॉन्स भी लगाए है और लिखा, “ओह, बेबी “.
आथिया और राहुल ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. दोनों ने जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के अलीबाग स्थित फार्महाउस में शादी की थी. दोनों बी’टाउन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं.
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी ख़त्म होने के बाद राहुल फिलहाल अथिया के साथ कुछ समय बिता रहे हैं. रविवार को राहुल ने 33 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर मैच जीतकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट में जीत दिलाई थी .
इससे पहले आथिया ने केएल राहुल के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर भी इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट की थी और टीम इंडिया को जीत की बधाई के लिए भी स्टोरी लगायी थी.





