मनोरंजन

चहल की आरजे महवश  के साथ वायरल हुई वीडियो पर धनश्री ने साधा निशाना, शेयर कर डाली इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी

धनश्री वर्मा काफ़ी समय से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. ऐसे में एक बार फिर धनश्री वर्मा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से टॉक ऑफ़ द टाउन बन गयी है. दरअसल चहल को दुबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आरजे महवश के साथ देखा गया था. दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी जमकर वायरल हुई थी.

रविवार को फोटोज वायरल होने के बाद ही सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धनश्री ने एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था: “महिला को दोष देना हमेशा से फैशन में रहा है.” (Blaming the woman has always been in fashion) इस पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इस पोस्ट के बाद उनके डिवोर्स की अटकलें तेज होने लगी है.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चहल और महवश को एकसाथ देखा गया है। जनवरी में, उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी, जिससे डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। पर महवश ने इन खबरों का खंडन किया था. इसी बीच धनश्री भी आए-दिन अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए कई ऐसे पोस्ट कर रही है जिससे फैंस उनको लेकर काफ़ी चिंतिंत भी हो रहे है.कुछ हफ़्ते पहले, धनश्री ने एक और मेसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंनें लिखा था, “मैं आसानी से टूटने वाली नहीं हूँ.”

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा 2020 में विवाह के बंधन में बंधे थे. हालांकि, शादी के चार साल बाद दोनों के बीच दरार आने की खबरें फैलने लगी. अभी दोनों पक्षों के ओर से तलाक की ख़बर पर मुहर नहीं लगी है. पर दोनों के सोशल पोस्ट और अनफॉलो करने के आधार पर यह कहना ग़लत नहीं होगा की दोनों के बीच कुछ सही भी नहीं है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button