विवादों में घिरी ICC Champion’s Trophy अवार्ड सेरेमनी, वसीम अकरम हुए खफा
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया. एक ओर भारत जीत का जश्न मना रहा है वहीं दूसरी ओर इस जीत के बाद विवाद ने भी जन्म ले लिया है. दरअसल, अवार्ड सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान की ओर से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं होने के कारण पाकिस्तान खेमा हैरान रह गया और नए विवाद ने जन्म ले लिया.
बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है और ऐसे में अवार्ड सेसेरेमनी में पाकिस्तान से कोई भी प्रतिनिधि स्टेज पर नहीं था जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है. अकरम ने कहा है कि यह देखकर मुझे काफी बुरा लगा है.
टेन स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा, “जो मुझे पता है कि चैयरमैन जो थे उनकी सेहत अच्छी नहीं थी और जो लोग पाकिस्तान से आए थे .. लेकिन स्टेज पर इनमें से कोई नहीं गया. वसीम ने आगे कहा कि, सवाल यह है कि जो भी चैयरमैन साहब को रिप्रेजेंट कर रहा था, वो स्टेज पर क्यों नहीं गए. क्या उन्हें स्टेज पर आमंत्रित नहीं किया गया. मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता लेकिन यह देखकर मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां पुरस्कार समारोह के दौरान पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधी नहीं थी जो हम होस्ट देश थे. यह देखकर मुझे बुरा लगा है.”
दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल के दौरान दुबई में पाकिस्तान की ओर से पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद मैदान पर मौजूद थे लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया. वह टूर्नामेंट के डायरेक्टर भी हैं.
इस मामले पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली, लेकिन पीसीबी का कोई भी प्रतिनिधि फाइनल के बाद मौजूद नहीं था. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेजबान था, फिर भी पीसीबी से किसी को क्यों नहीं बुलाया गया, यह मेरी समझ से बाहर है.
This is literally beyond my understanding.
How can this be done???#championstrophy2025 pic.twitter.com/CPIUgevFj9— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) March 9, 2025
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





