ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड, कई इलाकों में जलजमाव जैसी हुई स्थिति

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड, कई इलाकों में जलजमाव जैसी हुई स्थिति

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज बारिश हुई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों जलभराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली। बता दें कि बारिश के साथ साथ एनसीआर में कई इलाकों पर तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। बारिश और ओले पड़ने से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजधानी में सुबह 4 से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है, जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी कमी दर्ज की गयी है।

दिल्ली में मौसम में बदलाव तो पिछले दो दिनों से देखा जा रहा था, जिसे मौसम विभाग ने पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर बताया। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई थी की राजधानी के कई इलाकों में आंशिक बरसात हो सकती है, लेकिन शुक्रवार सुबह 4 बजे से वेस्ट दिल्ली के तमाम इलाकों में बरसात की शुरुआत हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button