ताज़ा खबरें

दिल्ली-NCR में चली हवाएं, AQI में मामूली सुधार दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन फिर भी लोगों को इससे कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह धंध की चादर देखी तो गई लेकिन चल रही हवाओं की वजह से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है, क्योंकि AQI लेवल नीचे आया है.

 

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिन पहले प्रदूषण का स्तर 400 के पार था लेकिन यह हवा चलने की वजह से प्रदूषण में सुधार आया और यह 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया, हालांकि यह अब भी बहुत “खराब श्रेणी” में बना हुआ है.

 

देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर दिया है. वहीं प्रदूषण के चलते दिल्ली में एयर प्यूरीफायर और मास्क की बिक्री भी बढ़ गई है. बता दें कि कुछ दिन पहले राजधानी में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी 400 के पार पहुंच गया था जो की शहर में रह रहे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा था, जिसके बाद से एयह प्यूरीफायर और मास्क की मांग बढ़ गई है.

 

राजधानी में कई ऐसे इलाके जहां छाई रही धुंध

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जबकि CPCB के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.

यमुना नदी में जहरीला झाग तैरती दिखाई दी। वीडियो कालिंदी कुंज से लिया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button