पर्थ में जीत के बाद बदला WTC प्वाइंट्स टेबल का समीकरण, जानें भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचे का गणित

ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने पर्थ में जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने WTC प्वाइंट्स टेबर में बड़ा फेर बदल किया. बता दें कि भारत ने अपना मुकाबला 295 रनों से जीता इस बड़ी जीत के साथ टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.
View this post on Instagram
भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज के साथ-साथ WTC में पहुंचने की दौड़ में है. बीते घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद भारत अब एक बार फिर जीत की ओर अग्रसर है. पर्थ में कंगारुओं पर जीत हासिल कर भारत अब फिर से टॉप पर पहुंच गया है. भारत के पास अब 61.11 अंक प्रतिशत (पीसीटी) है और टॉप पर कायम है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. WTC प्वाइंट्स टेबल में अब ऑस्ट्रेलिया 57.69 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं, श्रीलंका (55.56), न्यूजीलैंड (54.55) के साथ तीसरे नंबर पर और साउथ अफ्रीका (54.17) के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है.
जानें फाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण
WTC फाइनल में प्रवेश करने के लिए अंकों का फेरबदल बहुत जरूरी है. जैसा कि इस वक्त अंत तालिका में भारत टॉप पर है लेकिन बता दें कि अभी भी भारत को ऑस्ट्रेलिया से 4 और मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में अगर भारत 5-0 से जीतने में सफल रहती है तो भारतीय टीम का जीत प्रतीशत अंक 69.30 हो जाएगा. वहीं यदि 4-1 से जीत होती है तो 64.04 होगा. इसके अलावा भारतीय टीम 3-2 से सीरीज जीतने में सफल रहती है तो भारत का प्रतीशत अंक 58.77 हो जाएगा. यदि भारत 3-2 से जीतता है और उसका जीत प्रतिशत अंक 58.77 पर समाप्त होगा, तो ऑस्ट्रेलिया 55.88 जीत प्रतिशत अंक पर सीरीज समाप्त करेगी.
आपतो बताते चलें कि भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है. ऐसे में यदि श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से जीत मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया के पास जीत प्रतिशत 60.53 होगा. ऐसे में वह फिर भारत से अंक तालिका में ऊपर हो जाएगी इस गणित से भारत को दूसरी टीमों पर निर्भर होना पड़ेगा. इसलिए भारत को बचे अपने 4 टेस्ट मैचों में कम से कम तीन टेस्ट मैच जीतने की हर संभव कोशिश करनी होगी. ताकि वह अंक तालिका में अपना दबदबा बनाए रखे.
वहीं दूसरी ओर श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी WTC फाइनल की होड़ में बने हुए हैं. श्रीलंका 55.56 PCT के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड 54.55 PCT के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 54.17 PCT के साथ 5वें स्थान पर है.
हाल ही में न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलने की वजह से भारत का भारी नुकसान उठाना पड़ा था और वह WTC 2023-25 तालिका में शीर्ष स्थान से लुढ़क दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर पहुंच गई थी. लेकिन पर्थ टेस्ट मैच में जीत के बाद भारतीय टीम फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है.





